लखनऊ, १५ जून ; लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना परिसर में एक नाबालिक लड़की की मौत की जाँच कराने में मायावती ने कहा है कि मुझे सी .बी.आई .जाँच कराने में कोई आपत्ति नहीं है ! लेकिन उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि कहीं अरुशी हत्याकांड कि तरह ये मामला भी अधर में न लटका दिया जाय!मायावती ने थाने में किशोरी के कथित रेप और उसकी हत्या के मामले में लखीमपुर खीरी के एस.पी.डी .के.राय को सस्पेंड कर दिया है ! मायावती ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई कि जाएगी !मुख्यमंत्री ने निघासन थाना परिसर में १४ वर्षीय लड़की सोनम कि पुलिस कर्मिओं द्वारा कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या किये जाने के घटना की निन्दा करते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवार को बिश्वास दिलाना चाहती हैं कि इस मामले में दोषी लोंगों के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी !और दोषी पाए जाने पर दोषियो को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी ! अब देखना होगा की मायावती पीड़ित पछ को न्याय दिलाती है या अपने बडबोलेपन तक ही सीमित रह पाती है ?
पूरी खबर पड़ने के लिए क्लिक करें : उत्तर प्रदेश न्यूज़
No comments:
Post a Comment